MP Board Exam 2020 : मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं की अब मुख्य विषयों की ही होंगी परीक्षाएं





MP Board Exam 2020 : भोपाल। लॉकडाउन के कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की दसवीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 14 अप्रैल तक स्थगित कर दी गईं। मंडल ने शनिवार को परीक्षाओं के संबंध में जरूरी दिशा-निर्दश जारी किए हैं। निर्देश में लिखा है कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए मंडल शेष बची परीक्षाएं कराई जाना संभव नहीं है। केवल उन्हीं विषयों की परीक्षाएं मंडल द्वारा आयोजित की जाएंगी, जिन विषयों में छात्रों को उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश के लिए आवश्यक है। जिन विषयों की परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी उनके मूल्यांकन/अंक योजना अलग से निर्धारित की जाएगी। इसमें नियमित व दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी। नियमित विद्यार्थियों की वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। निर्देश में यह भी लिखा है कि लॉकडाउन समाप्त होने के 10 दिन बाद शेष विषयों की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसके तीन दिन बाद मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो जाएगा। मंडल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, परीक्षाएं होंगी।






 

Popular posts
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
मऊगंज कलेक्टर का सख्त आदेश पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image