MP: गांव में आबादी भूमि पर रहने वालों के लिए बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ

जन भारत संदेश-मई-29-2020


MP: गांव में आबादी भूमि पर रहने वालों के लिए बड़ा ऐलान, CM SHIVRAJ ने कहा इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ…


MP. गांवों में आबादी भूमि पर रहने वालों का सर्वे कर उन्हें जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। इसके पहले चरण में प्रदेश के 10 जिलों के 10553 गांवों में सर्वे होगा। सबसे पहले हरदा व डिंडोरी जिले के कुछ गांवों में जून में काम शुरू करना प्रस्तावित है। CM SHIVRAJ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास में पहली बार ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि में मालिकाना हक देने के लिए स्वामित्व योजना शुरू की है। इस योजना में गांवों की आबादी भूमि का सर्वे कर रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। उसके आधार पर ग्रामीणों को मालिकाना हक दिया जाएगा। सर्वे के डाटाबेस से पंचायत स्तर पर संपत्ति रजिस्टर भी तैयार किए जाएंगे।


पहले चरण में खरगोन सहित 10 जिले


योजना के पहले वर्ष में भोपाल, मुरैना, श्योपुर, सागर, शहडोल, खरगोन, विदिशा, सीहोर, हरदा और डिंडोरी जिले शामिल किए गए हैं। यहां सर्वे का कार्य तीन चरणों में किया जाएगा। शेष जिलों में दूसरे व तीसरे वर्ष सर्वे किया जाएगा। सर्वे में उन्हीं को शामिल किया जाएगा, जो 25 सितंबर 2018 को आबादी भूमि पर काबिज थे या जिन्हें इस तारीख के बाद आबादी भूमि में भूखंड का आवंटन किया गया हो। जहां ग्रामीण दखलरहित भूमि पर बसे होंगे, वहां कलेक्टर उस भूमि को जांच कर आबादी भूमि घोषित कर सकेंगे


क्या होगा फायदा


ग्रामीणों को संपत्ति पर अधिकार अभिलेख और स्वामित्व प्रमाण पत्र मिलेगा। संपत्ति पर बैंक से लोन लेना आसान होगा। संपत्तियों के पारिवारिक विभाजन, हस्तांतरण, नामांतरण, बंटवारे की प्रक्रिया आसान होगी और पारिवारिक संपत्ति के विवाद कम होंगे। रिकॉर्ड बन जाने से ग्राम पंचायतों को संपत्ति कर मिलेगा, जो गांव के विकास में काम आएगा।


 


Popular posts
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
मऊगंज कलेक्टर का सख्त आदेश पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image