संकट में सरकार ने जारी की राशि / रसोइयों के खातों में 42 करोड़, किसानों को 2 हजार करोड़ रु.




गेहूं खरीदी की समीक्षा में शिवराज ने बताया कि अब तक 5.65 लाख किसानों से 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है



  • रसोइयों के खातों में 42 करोड़, किसानों को 2 हजार करोड़ रु.

  • किसानाें को दो हजार करोड़ रुपए का भुगतान भी कर दिया गया है।



जन भारत संदेश  मई,1,2020


भोपाल. कोरोना संकट में सरकार हर तबके तक आर्थिक मदद पहुंचा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्याह्न भोजन बनाने वाले 2.10 लाख रसोइयों के बैंक खातों में अप्रैल के मानदेय की राशि 42 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। इस समय स्कूल बंद हैं। हर रसोइए के खाते में दो हजार रुपए राशि ट्रांसफर की गई है। वहीं, गेहूं खरीदी की समीक्षा में शिवराज ने बताया कि अब तक 5.65 लाख किसानों से 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। किसानाें को दो हजार करोड़ रुपए का भुगतान भी कर दिया गया है।


लॉकडाउन हटने के बाद रात 12 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी


लॉकडाउन हटने के बाद सरकार प्रदेश में दुकानें सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक खाेलने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने मंत्रालय में श्रम विभाग की बैठक में यह संकेत दिए। उन्हाेंने कहा कि अभी कारखानाें में शिफ्ट का समय 12 घंटे तक करने की छूट दी गई है। इसी प्रकार दुकानदाराें काे भी रात 12 बजे तक दुकानें खाेलने की सुविधा दी जा सकती है।





 

 



 


 


 

Popular posts
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
मऊगंज कलेक्टर का सख्त आदेश पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image