कलेक्टर ने नगर परिषद मऊगंज के वार्ड क्रमांक-13 घुरेहटा कला बड़ा टोला कोे कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया

रीवा‌। जन भारत संदेश-07 जून-2020


    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बसंत कुर्रे ने नगर परिषद मऊगंज के वार्ड क्रमांक-13 ग्राम घुरेहटा बड़ा टोला में कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने पर संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार मऊगंज वार्ड क्रमांक-13 घुरेहटा कला बड़ा टोला के पूर्व में राजेशचन्द्र के घर से नदी एवं श्री कृष्ण पाण्डेय के घर तक, पश्चिम में छठीलाल कोल के घर से द्वारिका मिश्रा के घर तक, उत्तर में बिहारी उर्फ पेशी कोरी के घर से राजेशचन्द्र के घर तक, दक्षिण में श्री कृष्ण पाण्डेय के घर से बृजनाथ तिवारी की दुकान, यज्ञभान विश्वकर्मा के घर से छठीलाल कोल के घर तक के क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। कंटेनमेंट क्षेत्र में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।


    जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट क्षेत्रों में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी।


    जारी आदेश के अनुसार कंटेनमेंट क्षेत्र के लिए संबंधित एसडीएम श्रीमती माला त्रिपाठी को इंसिडेंट कमाण्डर बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए राजस्व, पुलिस, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैनात किये गये हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट क्षेत्र में निर्देशों तथा प्रतिबंधों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।


Popular posts
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image
रोग की पहचान, फॉलोअप और समय पर सही उपचार महत्वपूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
Image