प्रदेश में 24 लाख से अधिक मजदूरों को मिला काम -

जन भारत संदेश- 03-जून-2020


    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्रम सिद्धि अभियान में प्रत्येक जरूरतमंद श्रमिक को रोजगार उपलब्ध करवाये जायें। आवश्यकतानुसार नये जॉब कार्ड प्रदान किये जायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मनोज श्रीवास्तव से प्राप्त की। इस दौरान बताया गया कि श्रम सिद्धि अभियान अन्तर्गत प्रदेश में 24 लाख 22 हजार 310 श्रमिकों का नियोजन हुआ है। अधिकांश जिलों में मनरेगा हेल्पलाइन भी कार्य कर रही है। कुल 5 लाख 85 हजार नये जॉब कार्ड जारी किये गये हैं। पात्र परिवारों को संबल योजना में लाभान्वित किया जा रहा है। जो प्रवासी श्रमिक राशन कार्डधारी नहीं है, उन्हें भी लाभान्वित किया जा रहा है। श्रमिकों को 1600 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है।


Popular posts
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
मऊगंज कलेक्टर का सख्त आदेश पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image