रीवा शहर के बिजली उपभोक्ता 3 केन्द्रों में दर्ज करा सकते हैं शिकायतें
रीवा। जन भारत संदेश-12-जून-2020


 रीवा शहर के बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शहर में 3 शिकायत केन्द्र आरंभ किये गये हैं। इनमें बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कराकर त्वरित समाधान करा सकते हैं। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी रीवा शरद श्रीवास्तव ने बताया कि पॉवर हाउस कैम्पस अमहिया में बनाये गये शिकायत केन्द्र में मार्तण्ड स्कूल, बिछिया, चिरहुला, गोड़हर, पड़रा तथा पॉवर हाउस अमहिया से जुड़े उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसका टेली फोन नंबर 07662-257322 एवं 255225 है।
    उन्होंने बताया कि नेहरू नगर शिकायत केन्द्र का टेली फोन नंबर 07662-250194 है। इसमें नेहरू नगर उप केन्द्र यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग कालेज, रतहरा के उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गोड़हर शिकायत केन्द्र में मोबाइल नंबर 9425424203 पर बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करायी जा सकती हैं। इसमें 11 केव्ही नगर निगम तथा इडंस्ट्रियल फीडर के उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके आलावा बिजली उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।



Popular posts
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image
रोग की पहचान, फॉलोअप और समय पर सही उपचार महत्वपूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
Image