हायर सेकेण्डरी परीक्षा में रीवा जिले की बेटी ने जिले का किया नाम रोशन (सफलता की कहानी)

रीवा |जन भारत संदेश- 27-जुलाई-2020


            संपादक विवेक कुमार मिश्रा


खुशी ने प्रदेश के मैरिट में बनाया पहला स्थान


     माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2020 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। रीवा जिले की बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। रीवा जिले के त्योंथर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा खुशी सिंह प्रदेश की मैरिट में पहले स्थान पर आयी है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय त्योंथर की कला समूह की छात्रा खुशी सिंह ने प्रदेश की मैरिट में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उसने 500 अंक में 486 अंक प्राप्त कर 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसी प्रकार सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर की अदिति शुक्ला ने प्रदेश की मैरिट में 10वां स्थान प्राप्त किया है। अदिति शुक्ला जीव विज्ञान समूह की छात्रा उसने 500 पूर्णांक में से 475 अंक प्राप्त कर कुल 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।


    इसी प्रकार नेत्रहीन विकलांग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा के सूरज सिंह यादव प्रथम स्थान पर आये हैं।


    जिला शिक्षा अधिकारी आरएन पटेल ने बताया कि हायर सेकेण्डरी परीक्षा में रीवा जिले के 11 छात्र-छात्राओं ने जिले की मैरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। शैलबाला कुशवाहा एवं रानी सेन में कला समूह में, साइंस ग्रुप में प्रसून शुक्ला, आकाश मिश्रा, सुखेन्द्र जायसवाल, प्राची सिंह एवं अर्पित द्विवेदी, कॉमर्स समूह में मनोज कुमार कुशवाहा एवं अर्पिता सिंह ने जिले की मैरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। कृषि समूह में कस्मा श्रीवास्तव, फाइंनआर्ट समूह में साधना गौतम जिले की मैरिट सूची में आयीं हैं।


Popular posts
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
मऊगंज कलेक्टर का सख्त आदेश पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image