हनुमना, खटखरी मऊगंज तथा ग्राम भाठी सेगरान में बनाया गया कंटेनमेंट क्षेत्र

रीवा! जन भारत संदेश-19 जुलाई -2020  


           संपादक विवेक कुमार मिश्रा


     कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट इलैयाराजा टी ने नगर परिषद हनुमना, मऊगंज तथा ग्राम भाठी सेगरान में कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने पर संबंधित क्षेत्र में कंटेनमेंट एरिया घोषित करने के आदेश दिये हैं। जारी आदेश के अनुसार हनुमना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 16, ग्राम खटखरी में श्रेया गुप्ता के मकान से उमेश ताम्रकार के मकान तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। मऊगंज नगर परिषद में वार्ड क्रमांक-4 में मुन्नी सोधिया के घर से केशव तिवारी तक के मकान तक को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। मऊगंज तहसील की ग्राम पंचायत भाठी सेगरान ग्राम हर्रई मुड़हान वार्ड क्रमांक-12 में श्यामलाल साकेत के घर से रामफल केवट तक के घर को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। कंटेनमेंट एरिया में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


    जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी।


    जारी आदेश के अनुसार तीनों कंटेनमेंट क्षेत्र के लिए एसडीएम माला त्रिपाठी को इंसिडेंट कमाण्डर बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए राजस्व, पुलिस तथा नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के लिए जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैनात किये गये हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट क्षेत्र में निर्देशों तथा प्रतिबंधों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।


Popular posts
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
मऊगंज कलेक्टर का सख्त आदेश पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image