हनुमना नगर परिषद का वार्ड क्रमांक 6 कंटेनमेंट एरिया घोषित

रीवा।जन भारत संदेश-12 जुलाई-2020


              संपादक विवेक कुमार मिश्रा


      कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट इलैयाराजा टी ने नगर परिषद हनुमना के वार्ड क्रमांक 6 में कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने पर संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने के आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश के अनुसार वार्ड क्रमांक 6 में नेशनल हाईवे बाईपास मार्ग से रामसुरेश द्विवेदी के मकान तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। कंटेनमेंट एरिया में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।


    जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी।


    जारी आदेश के अनुसार कंटेनमेंट क्षेत्र के लिए एसडीएम मऊगंज माला त्रिपाठी को इंसिडेंट कमाण्डर बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए राजस्व, पुलिस, नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैनात किये गये हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट क्षेत्र में निर्देशों तथा प्रतिबंधों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।


Popular posts
मऊगंज कलेक्टर का सख्त आदेश पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image
डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- आतंकवाद के प्रति PM मोदी की नीति के कारण अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं
Image
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image