ग्राम पटेहरा, भीर तथा डिहिया में बनाये गये कंटेनमेंट क्षेत्र

रीवा |जन भारत संदेश-04-अगस्त-2020


         संपादक विवेक कुमार मिश्रा


    कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट इलैयाराजा टी ग्राम पटेहरा, भीर तथा डिहिया में कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने पर संबंधित क्षेत्रों में कंटेनमेंट एरिया घोषित करने के आदेश दिये हैं। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार रीवा तहसील सिरमौर के ग्राम पटेहरा के वार्ड क्रमांक 7 में रोहित त्रिपाठी के घर से पीसीसी रोड तक के क्षेत्र तथा तहसील मनगवां के ग्राम भीर के वार्ड क्रमांक 17 में आशीष कुमार शर्मा के घर को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। इसी तरह तहसील हनुमना के ग्राम डिहिया में वार्ड क्रमांक 16 में हरिवंश राम के खेत से फूलकरण सिंह के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। कंटेनमेंट एरिया में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।


जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी।


    जारी आदेशों के अनुसार इन कंटेनमेंट क्षेत्रों में ग्राम पटेहरा के लिए एसडीएम सिरमौर नीलमणि अग्निहोत्री तथा ग्राम भीर के लिए एसडीएम मनगवां एके सिंह को इंसिडेंट कमाण्डर बनाया गया है। हनुमना के ग्राम डिहिया के लिए एसडीएम मऊगंज श्रीमती माला त्रिपाठी को इंसिडेंट कमाण्डर बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए राजस्व, पुलिस, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैनात किये गये हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट क्षेत्रों में निर्देशों तथा प्रतिबंधों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।


Popular posts
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
मऊगंज कलेक्टर का सख्त आदेश पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image