कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र के 3 वार्डों में दिये कंटेनमेंट एरिया बनाने के आदेश

रीवा | जन भारत संदेश 07-अगस्त-2020


        संपादक विवेक कुमार मिश्रा


     कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट इलैयाराजा टी ने रीवा नगर निगम क्षेत्र के तीन वार्डों में कोरोना संक्रमित रोगी पाये जाने पर इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार वार्ड क्रमांक 29 कटरा मोहल्ला में मदन सोनी के घर एवं दुकान, वार्ड क्रमांक 16 आजाद नगर में मानसरोवर भवन तथा वार्ड क्रमांक 25 पचमठा में फखरूद्दीन के घर को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। कंटेनमेंट एरिया में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।


    जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी।


    जारी आदेश के अनुसार इन कंटेनमेंट क्षेत्रों के लिए एसडीएम हुजूर फरहीन खान को इंसिडेंट कमाण्डर बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए राजस्व, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैनात किये गये हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट क्षेत्रों में निर्देशों तथा प्रतिबंधों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।


 


Popular posts
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image
रोग की पहचान, फॉलोअप और समय पर सही उपचार महत्वपूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
Image