विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान:मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग, बिहार के साथ 10 नवंबर को ही नतीजे आएंगे; 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होंगे  

न्यूज़ जन भारत संदेश भोपाल 


नई दिल्ली 


मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग, बिहार के साथ 10 नवंबर को ही नतीजे आएंगे; 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होंगे|मध्य प्रदेश


चुनाव आयोग ने मंगलवार को 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।


असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया गया है। चुनाव आयोग का कहना है कि इन राज्यों में कुछ मुश्किलें हैं, इसलिए मौजूदा स्थिति में उपचुनाव नहीं करवाने का फैसला लिया गया।


भाजपा अपनी सत्ता बचाने और कांग्रेस नेता कमलनाथ छह महीने पहले खोई सत्ता वापस पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर लगी है, क्योंकि जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 16 सीटें सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की है।


28 में से 27 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था


28 सीटों में से 27 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था। प्रदेश में 230 सदस्यीय राज्य विस में बहुमत के लिए 116 सीटें होना जरूरी हैं। अगर भाजपा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करती है तो उसकी सरकार और स्थिर होगी। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की कोशिश है कि वह 20 या उससे ज्यादा सीटें जीत ले, जिससे की एक बार फिर प्रदेश में सत्ता पलट सकती है।


 


मध्यप्रदेश विधानसभा की मौजूदा स्थिति


 


पार्टी सीटें


भाजपा 107


कांग्रेस 88


बसपा 2


सपा 1


निर्दलीय 4


खाली सीटें 28


कुल सीटें 230


2018 में हुए चुनाव में विधानसभा की स्थिति


 


पार्टी सीटें


कांग्रेस 114


भाजपा 109


बसपा 2


निर्दलीय 4


सपा 1


कुल सीटें 230


Popular posts
मऊगंज कलेक्टर का सख्त आदेश पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image
डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- आतंकवाद के प्रति PM मोदी की नीति के कारण अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं
Image
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image