गांधी जयंती 2 अक्टूबर पर होगा ग्राम सभाओं का आयोजन

म०प्र।जन भारत संदेश भोपाल 01अक्टूबर 2020


            संपादक विवेक कुमार मिश्रा                         म.प्र. जल निगम द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू नल कनेक्शनों के माध्यम से शुद्ध पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सतही स्त्रोंतों पर आधारित समूह जल प्रदाय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके संबंध में राष्ट्रीय दिवस 02 अक्टूबर 2020 गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है। ग्राम में योजनांतर्गत प्रदाय कनेक्शनों की संख्या, लाभान्वित परिवारों की सूची एवं शेष परिवारों की जानकारी इस ग्राम सभा में साझा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।


  कलेक्टर द्वारा समस्त उपखंड अधिकारियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है कि ग्राम पंचायतों में दिए गए निर्देशों के अनुसार ग्रामसभाओं का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ग्राम सभाओं में कोविड-19 के रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।


 


Popular posts
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
मऊगंज कलेक्टर का सख्त आदेश पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image