कलेक्टर ने गोविंदगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र का किया भ्रमण

न्यूज़ जन भारत संदेश भोपाल


संपादक विवेक कुमार मिश्र


क्षेत्र की समस्याओं से हुए रूबरू


रीवा | 20अक्तूबर-2020


      कलेक्टर इलैयाराजा टी ने गोविंदगढ़ क्षेत्र का भ्रमण कर वहां की समस्याएं देखीं व आमजन से रूबरू होकर उनकी शिकायतें व समस्यायें सुनीं। कलेक्टर ने गोविंदगढ़ तालाब का भ्रमण कर इसके सौन्दर्यीकरण के लिये शीघ्र ही कार्यवाही किये जाने की बात कही। उन्होंने खंधो मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाएं रोकने के लिये आवश्यक पहल किये जाने हेतु आश्वस्त किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि गोविंदगढ़ में प्राकृतिक सौन्दर्य भरा-पूरा है। यहां के झरने व तालाब आकर्षक हैं। इनके संरक्षण के लिये सभी आवश्यक प्रयास किये जायेंगे। जीर्णशीर्ण घाटों का भी पुनरूद्धार किया जायेगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रीवा विवेक दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुषमा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे।


Popular posts
डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- आतंकवाद के प्रति PM मोदी की नीति के कारण अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
मनगवां क्रमांक 2 में शराब की दुकानों में मची लूट,आबकारी विभाग की मिलीभगत से मची लूट
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image