केन्द्रीय जेल में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

न्यूज़ जन भारत संदेश भोपाल


संपादक विवेक कुमार मिश्र


रीवा | 20-अक्तूबर-2020


 


      राज्य विधिक प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरूण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विपिन कुमार लवानिया द्वारा जेलों में निरूद्ध महिला बंदियों व उनके साथ रह रहें बच्चों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से 20 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय जेल में विधिक साक्षरता शिविर एवं निरीक्षण आयोजित किया गया।


    अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री उपेन्द्र देशवाल एवं श्री विपिन कुमार लवानिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने केन्द्रीय जेल के सभी बैरकों, महिला सेल का निरीक्षण किया। जेल में बंदियो को प्राप्त होने वाली मूलभूत सुविधाओं, आहार, चिकित्सा विधिक सहायता इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


    जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कोरोना काल में बंदियों को आवश्यक सावधानी बरतनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के संबंध में जागरूक करते हुए प्रि बारगेंनिग व विधिक सहायता योजना के बारें में जानकारी प्रदान की।


    महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा खिलौने भी वितरित किए गए। विशेष अभियान के अंतर्गत पैनल अधिवक्ता कौशलेस सिंह उपस्थित थे। अभियान के अंतर्गत महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के संबंध में विधिक सहायता, उनके प्रकरणों जानकारी जेल में चिकित्सकीय सुविधा एवं आहार संबंधी जानकारी तैयार की जा रही है।


Popular posts
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
मऊगंज कलेक्टर का सख्त आदेश पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image