मध्यप्रदेश में यही बाकी था:आइटम विवाद में अब इमरती बोलीं- कमलनाथ की मां और बहन होंगी बंगाल की आइटम

न्यूज़ जन भारत संदेश भोपाल


संपादक विवेक कुमार मिश्र


मध्य प्रदेश के उपचुनाव में बयानों की मर्यादा टूट रही है। बीते रविवार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी को ‘आइटम’ कह दिया था। इस पर भाजपा हमलावर हुई थी। राहुल गांधी ने भी कमलनाथ को फटकार लगाई थी। चार दिन बाद अब इमरती ने भी उसी शब्द का इस्तेमाल किया है। वे कमलनाथ की मां और बहन को आइटम कह रही हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति में शायद अब यही बाकी रह गया था।


 


मध्य प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल आचार्य प्रमोद ने इमरती देवी का वीडियो शेयर किया है। इसमें इमरती मीडिया से बातचीत कर रही हैं।


इमरती कह रही हैं, ‘वो बंगाल का आदमी है, वो मध्य प्रदेश में आया सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए। उसे बोलने की सभ्यता नहीं है तो उस व्यक्ति को क्या कहा जाए? वो मुख्यमंत्री पद से हट गया तो पागल हो गया। अब पागल बनकर पूरे प्रदेश में घूम रहा है तो उसका हम क्या कर सकते हैं। वह कुछ भी कह सकता है। मेरे प्रदेश का आदमी नहीं है, उसकी मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, तो हमें ये पता थोड़ी है।’


 


इमरती ने पहले भी कमलनाथ को बंगाल का बताया था


इमरती देवी ने कहा था- ‘वह (कमलनाथ) बंगाल से आया है। उसको बोलने की सभ्यता नहीं है। एक हरिजन महिला की इज्जत करना वह क्या जानता है? ऐसे लोगों को मध्य प्रदेश में रहने का कोई हक नहीं है। उसे यहां से बाहर कर देना चाहिए।’


कमलनाथ ने इमरती को आइटम कहा था


रविवार को कमलनाथ ने डबरा की सभा में इमरती देवी को आइटम कह दिया था। विवाद बढ़ा तो उन्होंने सफाई दी, ‘आइटम अपमानजनक शब्द नहीं है। विधायक का नाम नहीं याद आ रहा था, इसलिए ऐसा बोल दिया।’


इस विवाद के 45 घंटे बाद राहुल ने कहा था, ‘कमलनाथ भले ही मेरी पार्टी के हैं, वे चाहे जो भी हों, लेकिन जिस भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया है, मैं निजी तौर पर उसे पसंद नहीं करता।’ राहुल की फटकार के बावजूद कमलनाथ ने माफी मांगने से इनकार कर दिया था


Popular posts
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
मऊगंज कलेक्टर का सख्त आदेश पालन ना करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image