न्यूज़ जन भारत संदेश भोपाल
संपादक विवेक कुमार मिश्र
सिंगरौली | 20-अक्तूबर-2020
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यावसायिक परीक्षा मण्डल और विभाग स्तर पर रिक्त पदों की भर्ती के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने रिक्त पदों की पूर्ति के लिए संचालित अभियान की समीक्षा की। बैठक में जेल, स्वास्थ्य, कृषि, पुलिस में रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी गयी। गृह विभाग में आरक्षकों के 6 हजार 800 पदों, स्वास्थ्य विभाग में 2249 पदों और कृषि और किसान कल्याण विभाग में 800 पदों के लिए रिक्रूटमेंट टेस्ट की तैयारी हो गई है। उपयंत्री के ग्रुप 3 रिक्रूटमेंट टेस्ट 52 पदों के लिए हो रहे हैं। इसी तरह ग्रुप-2 एवं सब ग्रुप-4 के रिक्रूटमेंट टेस्ट हो रहे हैं जिनसे 240 पदों की पूर्ति हो सकेगी। जेल प्रहरी के 282 पदों के लिए रिक्रूटमेंट टेस्ट हो रहे हैं।