प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पुष्पराज सिंह बघेल

 

राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर तथा भ्रष्टाचार को दबाने की नियत से लोकसभा सदस्यता को किया गया समाप्त 


मैहर। राहुल गांधी की लोकप्रियता सदस्यता समाप्त करने को लेकर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर भाजपा सरकार पर हमला बोला।  श्री बघेल ने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में एकमात्र ऐसे नेता हैं जो भाजपा सरकार की जन विरोधी एवं शोषण करने वाली नीतियों को लगातार उजागर करने का कार्य कर रहे हैं। उनकी आवाज देश में सच्चाई की आवाज बन गई है। भाजपा सरकार उनकी लोकप्रियता से घबराकर तथा किए गए भ्रष्टाचार को दबाने की नियत से उनकी लोकसभा सदस्यता को समाप्त करने एवं उन्हें बेघर करने का कार्य किया गया है। देश की जनता देख रही है की इस देश को लोकशाही की जगह तानाशाही से चलाने का प्रयास किया जा रहा है। देश की जनता आने वाले 2023 और 2024 के चुनावों में अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली शक्तियों के खिलाफ अपना फैसला सुनाएगी। किसान कांग्रेस और कांग्रेस के लोग राहुल गांधी के साथ बिना रुके बिना डरे संघर्ष पथ पर अडिग रहेंगे।

Popular posts
डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- आतंकवाद के प्रति PM मोदी की नीति के कारण अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं
Image
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Image
मनगवां क्रमांक 2 में शराब की दुकानों में मची लूट,आबकारी विभाग की मिलीभगत से मची लूट
लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह - 'ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाकिस्तान ने छेड़ा तो फिर होगा
Image
मऊगंज सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, बीएमओ और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी, थाने तक पहुंचा मामला!
Image